लखनऊ, जनवरी 1 -- माध्यमिक स्कूल शुक्रवार से खुल जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर के चलते 29 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक अवकाश घोषित किया था। लखनऊ के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूल दो जनवरी को खुलेंगे। जाएंगे। स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय को एक घंटा कम किया गया है। पहले इन स्कूलों का समय साढ़े नौ से साढ़े तीन बजे तक का था। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित प्राइमरी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक रहेगा। ये स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। वहीं सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के संचालित अधिकांश स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.