लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी लखनऊ में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, सुहावने मौसम का असर साफ देखा जा रहा है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी करते हुए दिनभर आंधी और रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- UP Weather: कई जिलों में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, बांदा में तापमान 47 डिग्री के पार ...