लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में आयोजित भव्य रोजगार मेले ने युवाओं के लिए अवसरों का मंच तैयार किया, जहां देश की नामी कंपनियों ने एक ही स्थान पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उत्साह और उम्मीद लेकर पहुंचे। कई कंपनियों ने मौके पर ही इंटरव्यू लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया और उसी दिन नियुक्ति पत्र भी दिए, जिससे युवाओं को तुरंत रोजगार मिलने की राह आसान हुई। मंत्री ने किया शुभारंभ, युवाओं को दिया सफलता का मंत्रकार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संकोच और झिझक प्रगति की सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि केवल डिग्री ही सफलता की गारंटी नहीं होती, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक व्यवहार, स्पष्ट संवाद, सही ...