मुरादाबाद, फरवरी 28 -- गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की छात्रा आविषा रावत ने जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता केडी बाबू सिंह स्टेडियम 25 से 27 फरवरी तक हुई। उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने छात्रा को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...