बरेली, जनवरी 8 -- बरसेर/सिरौली। सोमवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकलीं छात्राएं तीसरे दिन लखनऊ में एक होटल में पुलिस को मिलीं। पुलिस तीनों छात्राओं से पूछताछ कर रही है। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं, जिनमें दो सगी बहिनें हैं। सोमवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए घर निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर मंगलवार को बड़ागांव चौकी पुलिस को तहरीर दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर परिजनों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए पुलिस टीम लखनऊ तक पहुंच गई और बुधवार सुबह पुलिस ने तीनों छात्राओं को लखनऊ के एक होटल से खोज निकाला। तीनों को पुलिस थाने ले आई। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.