लखनऊ, दिसम्बर 24 -- मौसम में बदलाव की वजह से बीते एक सप्ताह से चल रहा भीषण सर्दी का सिलसिला बुधवार को टूटा। मामूली राहत मिली लेकिन यह ज्यादा समय की नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को फिर तापमान में गिरावट होगी। साथ ही कोहरा भी परेशान करेगा। कुछ दिनों से 10 डिग्री और इससे भी नीचे जा रहा न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ा। बुधवार को यह 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच फासला भी बढ़ा। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.0 ज्यादा था। इसके बावजूद दिन में निकली हल्की धूप और हवा में बढ़ी नमी की वजह से पिछले चार दिनों से हो रही भीषण गलन से थोड़ी राहत मिली। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार गुरुवार से उत्तर पश्चिमी हवा फिर से जोर मारेगी। उच्च हिमालयी इलाकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.