लखनऊ, मई 5 -- रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी में शहीदपथ की सर्विस लेन पर मंगलवार रात कार सवार दबंगों ने अल्टो कार सवार रिलायंस कंपनी के मैनेजर को ओवरटेक कर बीच सड़क पर रोक लिया। कार में तोड़फोड़ की और उन्हें बाहर खींच लिया। जमकर पीटा। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अल्टो कार सवार ज्ञानेंद्र यादव के मुताबिक वह बाराबंकी के रहने वाले हैं। रिलायंस कंपनी में सीईएसओ हैं। मंगलवार को डिस्ट्रीब्यूटर से मिलने बंगला बाजार आए थे। लौटते समय रमाबाई स्थल के पास शहीद पथ पर चढ़ते ही ओवरटेक के दौरान उनकी कार दूसरी गाड़ी से हल्के से टच हो गई। दूसरी कार में तीन-चार लोग सवार थे, जिन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद से बचने के लिए ज्ञानेंद्र वहां से निकल गए, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.