संवाददाता, मार्च 12 -- लखनऊ के मोहनलालगंज में सिसेंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या करने वाले बदमाश से पुलिस की बुधवार रात करीब पौने 11 बजे हुलासखेड़ा में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बायें पैर में गोली मारी। पुलिस की गोली से वह मौके पर गिर पड़ा। वहीं, बदमाश की गोली से सिपाही अमित सिंह भी घायल हो गया। घायल बदमाश महिला के मोहल्ले का ही रहने वाला किशन रावत है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार रात इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सिसेंडी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रहे थे। इस बीच हुलासखेड़ा ईंट भट्ठे के पास संदिग्ध को पुलिस टीम ने पैदल जाते देखा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की इस पर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ाया तो उसने पेड़ ...