लखनऊ, फरवरी 14 -- कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को चाइनीज मांझे से फिर एक बाइक सवार युवक की गर्दन जख्मी हो गई। युवक चलती बाइक समेत गिर गया। इससे पीछे बैठा दोस्त भी घायल हो गया। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीर युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने युवक की गर्दन में छह टांके लगाए। राहगीरों ने ही युवक से परिजनों का नंबर लेकर उन्हें घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने पर परिवार के लोग युवक की छुट्टी कराकर घर ले गए। वहीं कैंट इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर ने बताया कि थाने में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इंदिरानगर निवासी ध्रुव नारायण पांडेय शुक्रवार दोपहर दोस्त के साथ बाइक से बंगला बाजार गए थे। शाम को लौटते वक्त कैंट इलाके में अचानक ध्रुव के गले में धारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.