लखनऊ में महिला की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत; पोस्टमॉर्टम के इंतजार में परिवार की बीती पूरी रात
संवाददाता, अगस्त 15 -- लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में शुक्रवार शाम ड्यूटी से घर लौट रही 40 वर्षीय महिला की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा महिला के ऊपर पलट गया। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। कृष्णा लोक कॉलोनी, फैजुल्लागंज निवासी इंदू अलीगंज स्थित मिडलैंड हॉस्पिटल में काम करती थीं।महिला पर पलटा ई-रिक्शा, मौके पर मौत बेटे रमन के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब छह बजे इंदू ड्यूटी खत्म कर सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। आजमी डिजिटल के पास चढ़ाई पर पीछे से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से इंदू सिर के बल सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटकर उनके ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.