नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- राजधानी लखनऊ में प्रेरणा स्थल के पास दुबग्गा क्षेत्र में भारी संख्या में भेड़ों की अचानक हुई मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने न केवल इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, बल्कि पशुपालकों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। शासन की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार की शाम 170 भेड़ों की मौत हो गई थी और करीब 200 से अधिक भेड़ें बीमार बताई जा रही हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। दुबग्गा में भेड़ों की मौत की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची, सीएम योगी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। पशुपालकों की आजीविका पर आए इस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रति भेड़ 10 हजार रुपये की आर्थिक ...