लखनऊ में भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कहीं 20 तो कहीं 27 घंटे तक बेहाल रहे लोग
नई दिल्ली, जून 9 -- UP News: भीषण गर्मी में सोमवार को राजधानी लखनऊ की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। महानगर स्थित शालीमार गेलेंट की 33 केवी लाइन फाल्ट के कारण खुर्रमनगर ट्रांसमिशन का 100 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर बंद हो गया। इससे विकासनगर, शालीमार गेलेंट, इंटीग्रिल, सृष्टि, जीपीआरए सहित कई उपकेंद्रों की बिजली शाम 7.20 बजे बंद हो गई। इससे दो लाख आबादी अंधेरे में डूब गई। आनन-फानन कर्मचारियों ने दूसरे पावर ट्रांसफार्मर पर फीडर शिफ्ट कर दिए। बिजली अधिकारियों के मुताबिक रात 11.40 बजे फाल्ट को दुरुस्त कर बिजली सामान्य हो गई। वहीं पीजीआई क्षेत्र में कहीं भूमिगत केबल में आए फाल्ट तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने व केबल में आग लगने से हजारों घरों की बत्ती गुल रही। आलम यह रहा कि लोगों को 20 से लेकर 27 घंटे तक बिना बिजली के अंधेरे और उमस में रातें काटनी पड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.