लखनऊ में बैठकर विदेशियों से अरबों की साइबर ठगी, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 119 लड़के-लड़कियां पकड़ाए
लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। यहां पर बहुत बड़ा गिरोह पकड़ा गया है। कॉल सेंटर के नाम पर चल रहे इस गिरोह के दो प्रोग्राम मैनेजर समेत 119 लड़के-लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है। यह गिरोह अमेरिका, कनाडा समेत कई कई देशों के नागरिकों को झांसे में लेकर अरबों की ठगी कर चुका है। विभूतिखंड इलाके में स्थित समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर दो कार्यालयों (कॉल सेंटरों) से सवा साल से ठगी हो रही थी। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले यह लड़के-लड़कियां विदेशी नागरिको को डिजिटल अरेस्ट, ब्लैकमेलिंग, ई-वॉलेट में समस्या होने पर मदद करने और खरीदारी का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। गिरोह के लोग मुख्य रूप से डॉलर ऐप और आईबीम सॉफ्टवेयर का प्रयोग करते थे। साइबर, क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें अलग-अलग पूछताछ कर गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.