लखनऊ में बिजली संकट! लोगों ने किया सड़कों पर चक्का जाम, उपकेंद्रों पर पथराव
वरिष्ठ संवाददाता, मई 22 -- यूपी में लखनऊ में भीषण बिजली संकट को लेकर हाहाकार मच गया है। अघोषित कटौती से परेशान आक्रोशित लोगों ने बुद्धेश्वर चौराहे, मोहान रोड और रायबरेली रोड पर उतरकर मुख्य मार्गों को पूरी तरह जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने उपकेंद्रों पर हंगामा किया। वहीं सआदतगंज के ओल्ड नूरबाड़ी उपकेंद्र और राजाजीपुरम में भी बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप होने पर आधी रात को लोगों ने लेसा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई जगह पथराव भी हुए। यूपी के लखनऊ में रायबरेली रोड पर भीषण बिजली संकट से त्रस्त लोगों का सब्र गुरुवार को आखिरकार टूट गया। उतरेठिया और अंबेडकर उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था के विरोध में बलदेव विहार, मवैया, देवीखेड़ा समेत आसपास के दर्जनों इलाकों के सैकड़ों आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने रायबरेली रोड स्थित शहीद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.