संवाददाता, मई 23 -- UP Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी के चलते बिजली संकट हो गया है। वहीं, वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर और न ही एबीसी केबल बिजली का लोड ले पा रहे हैं। कई स्थानों पर जर्जर तार टूट कर गिर रहे हैं। जिसके कारण शहर के लोगों को भयंकर बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। रात-रात भर बिजली न आने से परेशान लोग अधिकारियों के न सुनने पर उपकेंद्रों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके राहत नहीं मिल पा रही है। नतीजतन लोगों को पूरी रात सड़क पर घूम कर काटनी पड़ी रही है। लोग सो नहीं पा रहे हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल की भी किल्लत हो रही है। रात भर बिजली न आने से करीब तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित रहे। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म, गर्मी में दिनभर ट्...