लखनऊ में बिजली संकट से मिलेगी राहत, ट्रांसफार्मर फुंका तो 5-10 मिनट में चालू होगी सप्लाई
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी के राजधानी लखनऊ वासियों को जल्द बिजली कटौती, ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने या फुंक जाने की स्थिति में भी अब उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। बल्कि पांच या 10 मिनट के भीतर दूसरे ट्रांसफार्मर या फीडर से बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। लेसा वर्ष 2031 तक शहर में निर्बाध और 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 'नोएडा मॉडल' की तर्ज पर लखनऊ के विद्युत ढांचे का कायाकल्प करने जा रहा है। आरडीएसएस मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए लगभग 2500 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया गया है। मध्यांचल विद्युत निगम प्रबंधन ने शुक्रवार को लेसा के चारों जोन के मुख्य अभियंताओं के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.