हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 15 -- बारिश और उमस के बीच शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दुबग्गा की नवीन फल व सब्जी मंडी में पिछले 30 घंटे से बिजली गुल रहने से नाराज करीब 100-150 लोगों ने बसंतकुंज उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों को बंधक बना लिया। इसके बाद सभी फीडरों की सप्लाई बंद कर दी और शटर गिराकर ताला जड़ दिया। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर 30 घंटे बाद बिजली बहाल की। दुबग्गा मंडी के आढ़ती नवजोत सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मंडी में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति ठप हुई थी। देर रात प्रदर्शन के बाद एसडीओ रामकेश ने जल्द आपूर्ति का आश्वासन ...