वरिष्ठ संवाददाता, जून 22 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में हर साल बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। इस बार भी भीषण गर्मी और उमस बढ़ते ही बिजली के लिए हाहाकार मचा है। बिजली कटौती बढ़ने के कारण लोगों ने उपकेंद्रों पर हंगामा किया। इसके बाद उपकेंद्र कर्मी ताला डालकर भाग गए। अंडरग्राउंड केबल फाल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मर फुंकने और ब्रेकडाउन ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार की रात बिजली न आने से आक्रोशित लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अपट्रॉन उपकेंद्र पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ने पर कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और सड़क पर सीढ़ी लगाकर चक्का जाम कर दिया। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराया। लेस...