लखनऊ, जून 29 -- भीषण गर्मी के बीच रात में बिजली कटौती पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। राजधानी लखनऊ में भी बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी शहर के कई उपकेंद्रों पर भारी हंगामा हुआ। शकुंतला मिश्रा और एफसीआई उपकेंद्र पर हालात बिगड़ गए। वहां बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा और वहां तैनात जूनियर इंजीनियर को बंधक बना लिया। जेई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से भागे तो उग्र भीड़ ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 13 किलोमीटर तक जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाने के बाद जेई सुरक्षित बच सके। अंबेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र पर नाराज लोगों ने सभी फीडरों की बिजली सप्लाई ठप कर दी। इसके बाद पुलिस और बिजली अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत कराया।कई दिनों से बिजली संकट झेलने पर गुस्साए लोग लेसा के शंकुतला मिश्...