लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, यूपी के 37 जिलों के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- शाम को लखनऊ समेत कुछ शहरों में लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। जलभराव, धीमी रफ्तार और बढ़ते वाहनों के दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। मौसम विभाग ने 37 जिलों के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम मुख्यालय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब आगे बढ़ गया है। यह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के ऊपर आ गया है। इस वजह से मानसून की ट्रफ लाइन (द्रोणी) उत्तर भारत से होकर गुजर रही है। साथ ही चक्रवाती हवाओं का दबाव झारखंड और बिहार से होते हुए यूपी के उत्तर-पश्चिमी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.