लखनऊ, जनवरी 24 -- मौसम की उतार- चढ़ाव ने बीते 24 घंटों में बेहाल कर दिया। शाम को सर्द हवा, रात में बारिश और तापमान ज्यादा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सीजन का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा 15.4 रहा। साथ ही प्रदेश के 75 जिलों में सबसे ज्यादा रात का तापमान दर्ज किया गया। सुबह हल्की धूप खिली लेकिन बादलों की एक परत दिन भर बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पूर्व देर रात ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक हल्की बारिश हुई। मोहनलालगंज में 2.8 और मलिहाबाद में 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अमौसी एयरपोर्ट क्षेत्र में बूंदाबांदी (ट्रेस) रही। एयरपोर्ट के आसपास आलमबाग, कृष्णानगर, एलडीए कालोनी में भी बूंदाबांदी हुई जबकि ट्रांस गोमती में हवा के झोंकों के साथ बौछार पड़ी। अमौसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.