लखनऊ में बाढ़ बेकाबू, पलासियो मॉल के बाद ट्रिपल आईटी में घुसा पानी, कक्षाएं बंद, परीक्षाएं स्थगित
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- लखनऊ में बाढ़ बेकाबू हो रही है। गोमती नदी का पानी विकराल रूप धारण करता जा रहा है। कल तक जो पानी इकाना स्टेडियम से दूर था वह बुधवार को उसे पार करते हुए अत्याधुनिक मॉल पलासियो तक पहुंचने के बाद ट्रिपल आईटी तक पहुंच गया। सीजी सिटी क्षेत्र में स्थित ट्रिपल आईटी परिसर में पानी घुसने के बाद संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। निर्धारित एमटेक परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी। संस्थान के सहायक कुलसचिव विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को कैंसर अस्पताल व छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित के एक हॉस्टल में सुरक्षित ठहराया गया है। विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। उधर, पलासियो मॉल के बेसमेंट में पानी पहुंचने से दुकानदारों की नींद उड़ गई है। पलासियो के निकट स्थित एक निजी अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.