लखनऊ में बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट, चला रहा था अवैध क्लीनिक; बनवा रखा था फर्जी आधार कार्ड
नई दिल्ली, मई 20 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरूप बख्शी के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 वर्षों से भारत में अवैध तरीके से रह रहा था। पुलिस की मानें तो अरूप बख्शी बीकेटी इलाके में अवैध क्लीनिक संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने फर्जी आधार कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज भी बनवा रखे थे। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के नरैल जनपद के देवभोग क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व दस्तावेज तैयार कराने वालों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.