लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क, कोच्चि के वंडरला की तर्ज पर विकास, क्या खास
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी की राजधानी लखनऊ में देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। एलडीए की प्रस्तावित प्रबंध नगर योजना में यह बनेगा। प्रबंध नगर योजना की ग्रीन बेल्ट की करीब 800 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसका विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर कोच्चि के वंडरला एम्यूजमेंट पार्क की तर्ज पर करने की योजना है। प्रबंध नगर योजना का शुभारंभ 23 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्राधिकरण प्रबंधनगर योजना का प्रस्ताव भी दो अक्तूबर को बोर्ड बैठक में रखने जा रहा है। प्रबंध नगर योजना में करीब 795 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट की है। इसपर सामान्य निर्माण की अनुमति नहीं है। ऐसे में एलडीए इसे पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.