लखनऊ में बड़ा हादसा टला, चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से ठीक पहले शेड गिरा
नई दिल्ली, मई 29 -- UP News: लखनऊ के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन चारबाग पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म नंबर पांच का शेड भरभराकर नीचे गिर गया। ट्रेन आने से ठीक पहले हुए हादसे से हड़कंप मच गया। ट्रेन को आउटर पर ही रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया है। हादसे में एक टीटीई और दो यात्री भी घायल हुए हैं। तीनों को आलमबाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच पड़ताल हो रही है। घटना के कारणों पर अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है। सुबह करीब सवा आठ बजे कोलकाता से देहरादून जाने वाली कुम्भ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर आने वाली थी। यात्री उसके इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़े थे। इसी दौरान 8.15 पर बना शेड का बड़ा हिस्सा भरभराकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। शेड का अगला हिस्सा रेलवे ट्रैक की तरफ जा कर टिक गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.