लखनऊ, अप्रैल 23 -- बच्चों की ऑनलाइन गेम की लत से परेशान होकर मोबाइल कंपनी के अधिकारी की पत्नी बुधवार शाम गोमतीनगर विस्तार में हुसड़िया रेलवे ब्रिज से कूद गई। अचानक महिला के गिरने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची गोमतीनगर विस्तार पुलिस महिला को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को ओवरब्रिज से एक महिला के कूदने की जानकारी मिली। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। यह भी पढ़ें- मॉल में काम करने वाली युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव एक कैमरे में महिला हुसड़िया रेलवे ब्रिज से पुल की ओर अकेली जाती दिखाई दी। इसके बाद महिला ने पुल पर अपनी चप्पल उत...