लखनऊ में फॉर्मलिन केमिकल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से बड़े इलाके में खांसी-खुजली और आंखों में जलन
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लखनऊ (बीकेटी), संवाददाता। राजधानी में किसानपथ पर बीकेटी इलाके में फॉर्मेलिन केमिकल से भरा टैंकर पलटने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। हादसे से बड़े इलाके में पहले धुंध छा गई, फिर लोगों की आंखों में जलन, खांसी और खुजली शुरू हो गई । आननफानन राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दो किमी के इलाके में बैरीकेडिंग कर दी गई। पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन कराया। केमिकल रिसाव से 10 से ज्यादा गांव और उनमें स्थित दर्जनों हॉस्टलों में रहने वाले सैकड़ों विद्यार्थी समेत 50 हजार से अधिक लोग परेशान हुए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित आनंद, एसीपी बीकेटी, इंस्पेक्टर और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों ओर 500 मीटर की दूरी पर बैरीकेडिंग कर दी। लोगों का आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.