नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- राजधानी लखनऊ के लोगों को नवरात्रि में एक साथ तीन बड़ी आवासीय योजनाओं में प्लाट लेने का मौका मिलने जा रहा है। आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना और लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार व नैमिषनगर योजना में बड़े पैमाने पर भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। इससे लंबे समय से भूखंड की तलाश कर रहे लोगों को तीन योजनाओं में विकल्प मिल सकेंगे। तीनों में करीब आठ हजार भूखण्डों के रजिस्ट्रेशन खुलेगा।सौमित्र विहार में 2000 से अधिक भूखंड आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना नई जेल रोड पर गोसाईंगंज के आगे स्थित है। योजना में करीब 2000 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोले जाने की संभावना है। योजना के पंजीकरण के लिए यूपी रेरा में आवेदन किया गया था। वहां से सहमति मिलने के बाद अब प्रमाणपत्र मिलने की औपचारिकता बाकी है। परिषद के सचिव डॉ. नीर...