लखनऊ, अप्रैल 15 -- राजधानी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से शाम तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में विरोध की आग भड़क उठी। कहीं राजनीतिक दलों ने हल्ला बोला, तो कहीं आम जनता ने मीटर लगाने आई टीमों को मोहल्ले से बाहर खदेड़ दिया। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय का घेराव कर सरकार और निजी कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं चिनहट के लौलाई उपकेंद्र में बिजली शिविर के दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके अलावा ठाकुरगंज के मिश्री की बगिया और तीन बंदर गली में उग्र भीड़ ने मीटर लगाने वाली टीम को खदेड़ दिया। वहीं नूरबाड़ी उपकेंद्र के वजीरबाग में भी स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान लोगों ने खूब हंगामा काटा। वहीं शाम को रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.