लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर खरीदने का मिलने वाला है मौका, कीमत भी होगी कम; LDA ने शुरू की तैयारी
प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 23 -- UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ऐशबाग में 50 वर्षों से अधिक समय से अवैध कब्जे में चल रही एलडीए की 200 करोड़ रुपए की जमीन अब खाली होगी। इसे खाली कराने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस जमीन पर चल रहा हाईकोर्ट का स्टे भी खत्म कराने में प्राधिकरण कामयाब हुआ है। इसी के साथ जमीन पर मध्यम वर्ग के लिए फ्लैट निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल्दी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराकर अपार्टमेंट का काम शुरू किया जाएगा। जमीन पर 264 फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए वीसी ने कहा है कि ये फ्लैट्स मध्य वर्ग की पहुंच में आसानी से आ सकें, इसे ध्यान में रखते हुए इसकी कीमत प्रस्तावित की जा रही है।मदरसे की आड़ में जमीन पर कब्जा हुआ ऐशबाग में रामलीला मैदान के आगे मदरसे के पीछे बड़े पैमाने पर लोगों ने एलडीए की नजूल की जमीन पर कब्जा कर रखा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.