वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। लखनऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता 3 से 5 जुलाई तक होनी है। इसमें वाराणसी मंडल की टीम भाग लेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तरणताल में 25 जून को सुबह सात बजे से जिला स्तरीय, 26 जून को सुबह 8 बजे से मंडलीय ट्रायल होगा। फ्री स्टाइल में 50 मीटर, 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर तक की प्रतियोगिता होगी। बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक में 50 मीटर, 100 और 200 मीटर तक की प्रतियोगिता होगी। व्यक्तिगत मेडले में 200 और 400 मीटर, फ्री स्टाइल रिले में 4 गुणे 100, 4 गुणे 200 मीटर और मेडले रिले में 4 गुणे 100 मीटर की प्रतियोगता होगी। यह भी पढ़ें- सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए 25 जून को होगा जिला स्तरीय ट्रायल एक तैराक अधिकतम पा...