लखनऊ, दिसम्बर 18 -- प्रख्यात पखावज वादक डॉ. राज खुशीराम का निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष के थे। वह अयोध्या घराने के विख्यात पखावज वादक स्वामी पागल दास के शिष्य और लखनऊ घराने के कथक गुरु लच्छू महाराज की पटशिष्या कथक नृत्यांगना कपिला राज के पति थे। उन्हें मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ़ हुई तो मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। उसके बाद गोमतीनगर घर आ गए, परन्तु सांस की तकलीफ़ दूर नहीं हुई। बुधवार शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में पखावज के अतिथि शिक्षक थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैकुंठ धाम भैंसाकुंड में किया जाएगा। उनके निधन से शास्त्रीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी अवार्ड समेत कई सम्मान पाने वाले पंडित राज खुशीराम पखावज वादन की पुरातन परंपरा के...