लखनऊ में पौने एक करोड़ की ठगी में केनरा बैंक का मंडल प्रबंधक गिरफ्तार
लखनऊ, मई 22 -- रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी में सैन्य कर्मी की पत्नी गायत्री को मकान दिलाने के नाम पर मोहनलालगंज पुलिस ने गुरुवार को गोरखपुर में केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक रहे सत्येष प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ में वह इंदिरानगर में रहता था। बुधवार को डीसीपी ने इस ठगी के मामले में उसके दो अन्य साथियों विपिन शुक्ला व सुनील शुक्ला के खिलाफ 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता गायत्री उन्नाव जपनद के बेहटा निवासी हैं। उन्होंने पीजीआई थाने में ठगी का मुकदमा बीते साल दर्ज कराया था। ठगी में सुनील कुमार शुक्ला, रवि सिंह, सर्वेश कुमार पाण्डेय, गौरव अवस्थी, विपिन कुमार शुक्ला, रीतू सिंह, कंचनलता उर्फ अंजना समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.