लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी लखनऊ में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई। कुकरैल रेंज के फेज-टू में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर अशोक का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भी पौधा रोपकर महायज्ञ में सहभागिता की। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि इस अभियान के तहत लखनऊ में 35 लाख 25 हजार तथा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम में 'उठो, बढ़ो, हाथ मिलाओ- मां के नाम पेड़ लगाओ' का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पौधारोपण आज, लखनऊ में 3380 जगहों पर 35 लाख पौधे रोपे जाएंगे विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को पौधरोपण और पेड़ों की दे...