नई दिल्ली, जुलाई 23 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में जियामऊ क्षेत्र में एलडीए के प्रवर्तन जोन छह की टीम ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास आवंटित जमीन के पास पूर्व सपा विधायक रामपाल के अवैध कॉम्प्लेक्स पर तगड़ा ऐक्शन हुआ है। यहां सड़क प्रस्तावित है और काम्पलेक्स नजूल भूमि पर बना है। अवैध निर्माण को ढहाने के लिए कई जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में एलडीए के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। एलडीए अधिकारियों के अनुसार करीब 3000 वर्गमीटर नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था। इस भूमि को खाली कराकर यहां प्रस्तावित सड़क का निर्माण कराया जाना है, जिससे लंबे समय से अटकी परियोजना कार्य आगे बढ़ सके।500 मीटर लंबी सड़क बनेगी प्राधिकरण के मुताबिक इस स्थान पर करीब 500 मीटर लंबी नई सड...