लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस को साइनाइड भरे सिलेंडर से उड़ाने की धमकी
लखनऊ, मार्च 18 -- राजधानी के गोमतीनगर में लोहिया पथ किनारे स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को साइनाइड भरे सिलेंडर से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल रीजनल पासपोर्ट अफसर की आधिकारिक आईडी पर आया। इसमें लिखा था कि पूरे परिसर में 19 स्थानों पर साइनाइड से भरे सिलेंडर रखे गए हैं। बुधवार दोपहर 2:10 बजे ताबड़तोड़ धमाके किए जाएंगे, बचा सकते हो तो बचा लो। पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिलते ही गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। तत्काल पूरे परिसर को खाली करवा लिया गया। दो घंटे तक मुख्य गेट से लेकर ऑफिस, वेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, मेज-कुर्सी के नीचे, अलमारियां खुलवाकर, शौचालय समेत पूरी इमारत में कोने-कोने की चेकिंग हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से की गई। इसके अलावा डॉग स्क्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.