लखनऊ, मई 19 -- शहर में प्रचंड तपिश के बाद मंगलवार को भीषण उमस ने लोगों को बेहाल किया। नतीजतन घर-दफ्तर या बाहर पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। हवा में नमी बढ़ने की वजह से यह स्थिति बनी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बुधवार को भी इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। आर्द्रता की अधिकता के कारण दिन का तापमान ज्यादा ऊपर नहीं गया। यह 40.9 रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को तपिश फिर बढ़ने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। एक दिन पहले सोमवार को पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- यूपी कल का मौसम 20 मई, तपेंगे कई जिले; 11 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी आधी रात के बाद नम हवा के झोंको ने असर दिखाया। नतीजतन मंगलवार की सुबह से ही उमस परेशान करने लगी। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोम...