लखनऊ, मई 18 -- वजीरगंज इलाके में फीस के लिए स्कूल प्रशासन ने परीक्षा से रोका तो कक्षा सात के छात्र तुषार साहू (14) ने घर में फांसी लगा दी। परिजन उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे थे। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोलागंज मकबरा रोड निवासी जितेंद्र साहू हजरतगंज स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उनका बेटा तुषार साहू (14) तिलक नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। जितेंद्र का आरोप है कि आर्थिक स्थिति नहीं न होने से वह तुषार की दो माह की फीस नहीं जमा कर पाए थे। आरोप है कि फीस जमा न होने पर स्कूल प्रशासन ने बेटे को परीक्षा में बैठने नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नहीं बैठने देने की बात पता चली तो बाद में स्कूल जाकर तीन माह की फीस जमा कर दी थी। फिर भी तुषार एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहा था। वह अवसाद में चल रहा था। घर म...