लखनऊ में पत्नी की हत्या कर नहर किनारे झाड़ियों में फेंका शव, खुद पहुंच गया थाने
लखनऊ, मई 15 -- चिनहट के पुराना पोस्ट ऑफिस इलाके में सब्जी विक्रेता अल्ताब उर्फ कल्लू ने प्रेम प्रसंग के शक में बुधवार देर रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के शव ट्रॉली बैग में भरकर ई-रिक्शा पर लादा और इंदिरा नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। दोपहर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गया। वहां पुलिस के सवालों में फंस गया और हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से शव बरामद कर लिया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक अल्ताब मूल रूप से अयोध्या जनपद के रुदौली सफीनगर का रहने वाला है। पत्नी याशमीन (24) और दो बच्चों के साथ चिनहट में पुराना पोस्ट ऑफिस इलाके में रहता था। यहां वह सब्जी बेचने का काम करता था। दोपहर बाद अल्ताब चिनहट थाने में पत्नी की गुमशुदगी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.