नगराम (लखनऊ) संवाददाता, जनवरी 23 -- लखनऊ में नोएडा के इंजीनियर जैसी खौफनाक घटना हुई है। अंतर इतना है कि वहां पुलिस पानी में नहीं उतरी और इंजीनियर की मौत हो गई। यहां समय पर मदद मिल गई और पानी में आधा डूब चुका युवक बचा लिया गया। युवक के कान में लगे ब्लूटूथ वाले ईयर फोन, मंगेतर की कॉल और दोस्त की तत्परता के बाद पुलिस युवक को बचा पाई। हादसा नगराम रोड पर हुआ। नोएडा में इंजीनियर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में कार समेत गिरा था। यहां सड़क किनारे कुएं में युवक बाइक अनियंत्रित होने पर गिरा। इस दौरान दलदल वाले कुएं में करीब सवा दो घंटे तक युवक पड़ा रहा। पुलिस के आने तक उसका आधा शरीर डूब चुका था। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अर्जुनगंज निवासी रितेश जायसवाल चौक में एक दुकान पर सेल्समैन हैं। बुधवार को रायबरेली में शिवगढ़ निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.