लखनऊ में नाला उफनाने से 50000 आबादी पानी से घिरी, कई इलाके बने टापू, घरों में कैद हुए लोग
लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ नगर निगम की ओर से नालों की सफाई के दावों की पोल मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद खुल गई। शहर के कई इलाकों में नाले जाम होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई इलाके टापू बन गए और लोग अपने घरों में कैद हो गए। सबसे गंभीर स्थिति आशियाना क्षेत्र में रही, जहां किला मोहम्मदी ड्रेन उफनाने से एलडीए कॉलोनी के कई सेक्टर जलमग्न हो गए और करीब 50 हजार की आबादी जलभराव की समस्या से जूझती रही।सेक्टर एल बना टापू, घुटनों तक भरा पानी आशियाना के सेक्टर एल, सेक्टर एच, सेक्टर जी, एच समेत कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सबसे खराब हालात सेक्टर एल में देखने को मिले, जहां चारों तरफ पानी भर जाने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आने लगा। सुबह आठ बजे के बाद हालात ऐसे हो गए कि दफ्तर जाने की तैयारी कर चुके लोगों को वापस घर लौटना पड़ा। कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.