लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण, धर्म परिवर्तन के प्रयास,मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन न केवल आरोपियों के खिलाफ बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठा रहे हैं। विशाल खंड निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी खुशी को 5 मई की रात करीब 8 बजे घर के निकट स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। पिता के अनुसार इसी दौरान उजरियांव निवासी सारुख वारदात,अम्मार रईस,दारुल वालेमा वरसिया के काजी समेत कई अन्य लोगों ने मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया।पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.