नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा अब नहीं हो सकेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है। यह कथा 14 से 18 मार्च के बीच आयोजित होनी थी, जिसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। जानकारी के मुताबिक, आयोजन के लिए पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल सका। सुरक्षा व्यवस्था और संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट अनुमति नहीं दी गई। इसी के चलते एलडीए ने आवंटन आदेश वापस ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त नहीं होतीं, तब तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।अक्टूबर 2025 से चल रही थी तैयारी आयोजनकर्ता संस्था हेल...