लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने नक्शा पास कराने के शुल्क में करीब 3.58 प्रतिशत तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। एलडीए के इस फैसले के बाद नया मकान बनवाने या व्यावसायिक निर्माण कराने वालों को अधिक शुल्क देना होगा। विकास शुल्क, निरीक्षण शुल्क और अनुज्ञा शुल्क में भी वृद्धि हुई, जिसका निर्माण लागत पर सीधा असर पड़ेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, लागत सूचकांक (कॉस्ट इंडेक्स) में वृद्धि के कारण शुल्कों में संशोधन किया गया है, ताकि विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा सकें। इस बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और बिल्डरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले से महंगी निर्माण सामग्री के बीच अब नक्शा पास कराने का खर्च बढ़ने से ...