लखनऊ में धर्मांतरण गैंग; चारागाह की जमीन पर बने चर्च में धर्म परिवर्तन का खेल, ऐसे हुआ खुलासा
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 10 -- लखनऊ के मोहनलालगंज के भदेसुआ गांव नया खेड़ा में 20 साल से सरकारी दस्तावेजों में चारागाह के नाम से दर्ज भूखंड पर अवैध रूप से बने चर्च में धर्मांतरण का रैकेट चल रहा था। इमारत में सबसे ऊपर काफी बड़ा क्रास बना था। शिकायत के बाद भी पुलिस और तहसील प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने पर रविवार दोपहर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चर्च में धावा बोल दिया। कुछ भाग निकले जबकि संचालक चंद्रिका प्रसाद (पादरी) उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पांच को हिरासत में ले लिया।पादरी के वेश में सभा करा रहा था चंद्रिका प्रसाद बड़ी संख्या में धर्मिक पुस्तकें, ईसाई साहित्य व अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। दोपहर नया खेड़ा गांव में संचालित अवैध चर्च के अंदर बने भवन में चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। सभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.