लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार
लखनऊ, अगस्त 20 -- दिन में तेज धूप और उमस के बाद लखनऊ में बुधवार देर रात मौसम अचानक बदला और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कहीं रुक-रुक कर तो कहीं लगातार बारिश की तेज बौछारों से तापमान में भी गिरावट आई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सक्रिय मानसून के कारण झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने की सूचना है। देर रात बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली तो कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। जलभराव और बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।हालांकि, इससे एक दिन पहले मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.