नई दिल्ली, मई 27 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े गोलीबारी की एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। यहां पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद हमलावर हवा में पिस्टल लहराते और दहशत फैलाते आसानी से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। प्रापर्टी डीलर को अपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।कल्ली चौकी से चंद कदम दूर वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मूल रूप से जौनपुर निवासी संदीप सिंह पत्नी प्रीति, बेटी सीवी और बेटे सार्थक के साथ वृंदावन क...