वरिष्ठ संवाददाता, मई 11 -- लखनऊ के मलिहाबाद के ढेड़ेमऊ में सोमवार सुबह रुपयों के विवाद में शराब दुकान के सेल्समैन अजय जायसवाल (35) के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हमले में बचाव में दौड़ा युवक घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक अजय जायसवाल सय्यद बाड़ा मोहल्ले के रहने वाले थे। वह ढेड़ेमऊ स्थित सरकारी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। सोमवार सुबह उसका ननहक्के से विवाद हो गया।सेल्समैन के सिर पर लोहे की रॉड से हमला विवाद के दौरान दोनों में हाथापाई शुरू हुई। ननहक्के ने लोहे के राड से सिर पर अजय के सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पास खड़ा रज्जन दौड़ा उसने बीच बचाव की कोशिश की तो ननहक्के ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले के बा...