लखनऊ में दलाल ने नेपाली एंबुलेंस चालक को बंधक बनाकर पीटा, खुद को मंत्री का PRO बताकर की लूटपाट
वरिष्ठ संवाददाता, मई 11 -- UP News: यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नेपाल से मरीज लेकर आए एंबुलेंस चालक दिनेश राणा को कार सवार ने कमीशन खोरी के चक्कर में शनिवार तड़के इंदिरानगर इलाके में ओवरटेक कर रोका। असलहा तान कर खुद को पीआरओ बताकर धमकाया। फिर मनचाहे अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने का दबाव बनाया। विरोध पर बंधक बनाकर लाठियों से पीटा नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित एंबुलेंस चालक ने गाजीपुर थाने में कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही नेपाल सरकार के जरिए भारत में सुरक्षा की मांग की। पीड़ित एंबुलेंस चालक दिनेश राणा ने गाजीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से नेपाल के बांके जिले का रहने वाला है। वह अक्सर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ लेकर आता है। शुक्रवार रात एक बच्चे को एंबुलेंस से लाया था। बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.