नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर इलाके में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले भले ही सलाखों के पीछे पहुंच गए है पर महिला की स्थिति खराब होती जा रही है। उसे समय पर न्याय मिला और न ही इलाज। पहले दबंगों की दरिंदगी का शिकार हुई फिर पुलिस की हीलाहवाली का दंश झेला। जब वीडियो वायरल हुआ तो उच्च अधिकारियों की फटकार के छह दिन बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई की खानापूर्ति तो की पर उसके शरीर पर आई गंभीर चोट का इलाज नहीं मिला। बलरामपुर अस्पताल इलाज कराने पहुंची तो पुलिस के कागज की मांग की गई। लोहिया में पुलिस ने मेडिकल कराया पर उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया।हालत बिगड़ती जा रही, दिन में कई उल्टियां हो रहीं : दरिंदगी का शिकार हुई महिला गंभीर रूप से घायल थी और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी...